Top News

पहले दिन चार शिक्षकों ने किया डिजिटल मूल्यांकन

पहले दिन चार शिक्षकों ने किया डिजिटल मूल्यांकन

औरैया। विश्वविद्यालय द्वारा इस बार हर जिले में डिजिटल मूल्यांकन कराए जाने का कार्य शुरू किया गया है। जिसमे जनपद में तिलक महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को पहले दिन कुल चार शिक्षक द्वारा मूल्यांकन कार्य किया गया। मूल्यांकन कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवि कुमार को सौंपी गई है। पहले दिन रसायन विज्ञान की कॉपी का मूल्यांकन कार्य किया। मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों ने बताया की नई तकनीक से थोड़ी परेशानी हो रही , लेकिन एक दो दिन में काम रूटीन पर आ जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिया 200 शिक्षकों सूची प्राप्त हुई हैं। जिन से टेलीफोन वार्ता कर सेंटर पर बुलाया जा रहा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी कुल 40 शिक्षकों की व्यवस्था की गई। यदि शिक्षको की संख्या बढ़ती है तो और व्यवस्था की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने