मजदूर दिवस पर सम्मानित हुए मेहनतकश, श्रमिक
अजीतमल,औरैया। मजदूर दिवस पर एक कार्यक्रम के तहत एक सैकड़ा मेहनतकशों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अजीतमल ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। रविवार को ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने कहा कि प्रत्येक योजना की सबसे अहम कड़ी श्रमिक होते हैं। टेक्नीशियन व इंजीनियर द्वारा बताए गए कार्य को मूर्त रूप तो श्रमिक ही देता है। सरकार की ओर से श्रमिको के उत्थान के लिये बहुत सारी योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। मनरेगा आदि द्वारा श्रमिकों की आर्थिक स्थिति सुद्रण हुई है। बीडीओ अवधेश कुमार ने बताया कि कुल 106 श्रमिको को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं ब्लॉक परिसर में लगाये गए श्रम पंजीयन केंद्र पर 17 श्रमिकों ने पंजीयन करवाया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know