Top News

बुजुर्गों का आशीष पा भावुक हुए जिलाधिकारीवृद्धाश्रम में मनाई विवाह की वर्षगाँठ

बुजुर्गों का आशीष पा भावुक हुए जिलाधिकारी
वृद्धाश्रम में मनाई विवाह की वर्षगाँठ

- आश्रम को सात गाय प्रदान करने की घोषणा की

औरैया: 'जुग-जुग सलामत रहे जोड़ी', शीश पर हाथ रखकर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग रहवासियों ने ऐसे आशीर्वाद दिए तो जिलाधिकारी व उनकी पत्नी भावुक हो उठे। डीएम दम्पति अपने विवाह की वर्षगांठ मनाने वृद्धाश्रम पहुंचे थे।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी आयोजन को उत्सव बनाने में कसर नहीं छोड़ी। जयमाल, पूजन,रोचन-तिलक,डीजे, पार्टी सब का इंतजाम था। डीजे पर बुजुर्गों ने डीएम व उनकी पत्नी को भी थिरकने पर विवश कर दिया। आश्रम के संचालक राजवर्धन शुक्ल व उनकी पत्नी अनुराधा ने जिलाधिकारी को राधा-कृष्ण की सुंदर मूर्ति भेंट की। आयोजन में पहुंचे राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने क़ई कविताएं सुनाकर बधाइयां दी। जिलाधिकारी की पत्नी ने कहा कि इससे बेहतर वर्षगाँठ कभी नहीं मनाई। जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने घोषणा की कि वृद्धाश्रम को सात गाय प्रदान की जाएंगी। डीएम ने बुजुर्गों को उपहार भी वितरित किये। डीएम दम्पति ने अपने हाथों से परोस कर बुजुर्गों को भोजन भी कराया।उन्होंने कहा कि पदेन के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर भी वह सदैव आश्रम के बुजुर्गों के साथ खड़े रहेंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने