Top News

उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) श्रम प्रवर्तन अधिकारी से मिला

उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) श्रम प्रवर्तन अधिकारी से मिला

व्यापार मंडल ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को सहयोग करने का दिया आश्वासन

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक शिष्टाचार भेंट वार्ता श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह के साथ श्रम प्रवर्तन कार्यालय ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय पर उनके आमंत्रण पर हुई। इसमें सरकार के जरिए श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों के लिए व श्रमिकों के परिवारों के सदस्यों के लिए जो योजनाएं सरकार ने बनाई है उन योजनाओं से श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह ने सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर श्रमिकों के हितों के लिए व्यापार मंडल से जो भी सहयोग होगा उन्हें किया जाएगा। इसके उपरांत नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई ने विभिन्न योजनाओं की बारे में गहराई से विचार विमर्श के उपरांत कहा कि यदि व्यापारी वर्ग और दुकानदारों का बगैर अहित हुए श्रमिकों का हित होता है तो इसके लिए व्यापार मंडल व व्यापारी वर्ग आपके सहयोग को सदैव तत्पर रहेगा। इसी क्रम में नगर महामंत्री उमेश वर्मा बाजार में कैंप लगाने के लिए श्रम विभाग को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई , युवा जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, युवा जिला  कोषाध्यक्ष सक्षम गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष रानू पांडे, मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष भानु राजपूत, सर्राफा कमेटी अध्यक्ष लालू वर्मा, माधव , मनीष अग्रवाल, इकरार कुरेशी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह ने व्यापारियो के द्वारा सहयोग के आश्वासन दिए जाने पर धन्यवाद दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने