Top News

नारी सशक्तिकरण -: योग सिखाने के साथ महिलाओं को सशक्त बना रही ऋतु वर्मा

नारी सशक्तिकरण -: योग सिखाने के साथ महिलाओं को सशक्त बना रही ऋतु वर्मा
                         
दिबियापुर,औरैया। गुंजन रोड पर स्थित गुंजन मंडपम में श्रेष्ठ योगा सेंटर की योगा प्रशिक्षिका ऋतु वर्मा  ने लोगों को लिए एक महीने तक फ्री योगा क्लासिस चला रही है ,और बाहरी लोगों के लिए सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक ऑफ व  ऑनलाइन क्लास एक साथ चलाती है , वहीं लोगो को योग करकरा स्वस्थ्य रहने के टिप्स देती है। योगा सीखने के लिए बहुत संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है। 
 योगा प्रशिक्षिका ऋतु वर्मा  सभी को योग का प्रशिक्षण  और योगाभ्यास कराती है। उन्होंने योगा के कई तरह के तरीके और उनसे होने वाले फायदों को बारीकी से बताया। ऋतु वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। हमें अपने शरीर को अहार विहार, योगाभ्यास एवं विचारों के द्वारा स्वास्थ्य रहने का सतत प्रयास करना चाहिए, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। वहीं योगा प्रशिक्षिका के द्वारा चलाई जा रहे योगाभ्यास का निरीक्षण औरैया ब्लक के खंड विकास अधिकारी ने किया, और उन्होंने रोजाना योगाभ्यास कराने के लिए योगा संचालिका ऋतु वर्मा की सराहना की। वहीं योगा संचालिका ऋतु वर्मा ने लड़कियों को सीखने पर ज्यादा जोर दिया । मालूम हो कि ऋतु वर्मा श्रेष्ठ कला संगम फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा भी है और यह कार्यकम बालिका सशक्तिकरण अभियान के द्वारा चलाया जा रहा है। योगा के बाद वह लडकियो को सेल्फ डिफेंस भी सिखा रही है। उन्होंने इस कार्यकम में लोगो से हिस्सा लेने की अपील की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने