Top News

समूह सखियों द्वारा शाखा प्रबन्धक पर गाली गलौज कर अभ्रदता करने का आरोप लगाते हुये बीडीओ

बिधूना । समूह सखियों द्वारा शाखा प्रबन्धक पर गाली गलौज कर अभ्रदता करने का आरोप लगाते हुये बीडीओ को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि शाखा प्रबन्धक जेल भिजवाने की धमकी देता है। 
कोतवाली क्षेत्र के सबहद ग्राम पंचायत की लक्ष्मी देवी, नीलम देवी, अनुष्का गुप्ता, सुनीता, आरती, आदि दो दर्जन समूह सखियों ने बीडीओ जितेन्द्र बाबू यादव को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बैंक आॅफ बडौदा शाखा सबहद के प्रबन्धक द्वारा गाली गलौज करने के साथ अभ्रदता दी जा रही है और जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। 
 शाखा प्रबन्धक द्वारा अभी तक खाते नहीं खोले गये है।  बीडीओ जितेन्द्र बाबू यादव ने समूह सखियों को मामले में जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने