अनियन्त्रित बाइक डिवाइडर से टकराई दंपति घायल
अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बिजली घर के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दम्पति घायल हो गये। घायलावस्था में दोनो को हाईवे की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भर्ती कराया गया। जहाँ गंभीर रूप से घायल युवक को मेडीकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार माखनपुर फफूंद निवासी हेमंत कुमार ( 25 वर्ष ) पुत्र लाल सिंह शनिवार को पत्नी रोशनी को लेकर बाइक से अपनी ससुराल भीखेपुर जा रहा था। जैसे ही वह अजीतमल क्षेत्र में लालपुर ओवरब्रिज के पास पहुँचा था। तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे हेमंत और रोशनी सड़क पर जा गिरे। और बुरी तरह से घायल हो गये। पास में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने सूचना हाईवे एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हेमंत को मेडीकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना के बाद भीखेपुर से परिजन भी सीएचसी पहुँच गये।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know