■ *बोले पुलिस अधीक्षक "पीड़ित की सुनवाई में लापरवाही व कानून व्यवस्था से कोई समझौता बर्दाश्त
नहीं*
घनश्याम सिंह
औरैया
कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने आज पुलिस मुख्यालय कार्यालय ककोर में जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सख्त लहजे में कहा कि "जनपद में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। थाने पर आने वाले हर पीड़ित की बात सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए। यदि पीड़ित की सुनवाई में किसी तरह की लापरवाही या टालमटोल की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर अंकुश और आम जनता में सुरक्षा का भाव ही हमारी प्राथमिकता है।"
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि महिला संबंधी अपराध, भूमि विवाद और जघन्य अपराधों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें तथा नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चलाकर अपराध पर नियंत्रण रखें।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know