Top News

*ज्ञानी गांव में भाकियू ने चलाया सदस्यता अभियान, कई किसान संगठन से जुड़े*


■ *बोले जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत:  संगठन हमेशा किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा*
सलमान खान
बेला (औरैया)
 भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड सहार के टिढुवा पंचायत के ज्ञानी गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने किसानों को संगठन की कार्यप्रणाली, किसान हितों व किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर शिवनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, राम शंकर, रोहित कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, राम बहादुर, ललतेश कुमार सहित कई किसानों ने भारतीय किसान  यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم