सीएम पोर्टल पर शिकायत करने पर भी नहीं बनी सड़क*
कन्चौसी,औरैया।* सहार ब्लॉक के ग्राम ढिकियापुर मै रेलवे लाइन के किनारे रहने बाले कुछ किसानों का कहना है कि लगभाग एक साल पहले उन्होने प्रदेश के मुख्य मन्त्री को पोर्टल पर सड़क बनवाने के लिए गुहार लगाई थी जिसकी सन्दर्भ सँख्या 91916200017869 है, लेकिन आज तक इसका निस्तारण नही हो सका है। किसानो का कहना है कि बरसात के दिनो मै उनके घर के आस पास लगभग पाँच सौ मीटर चारों ओर पानी भर जाता है और किसानो को तीन महीने तक करीब दो फुट भरे पानी में घुसकर बाजार आदि जाना पड़ता है। चारों ओर पानी भरे रहने के कारण विषैले जीव जन्तुओं से किसानों को अपने बच्चो को घर के अन्दर ही रखना पड़ता है। सड़क बनवाने के लिए इन किसानों कई बार नेताओ व अधिकारियो से भी प्रार्थना पत्र लिखकर गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हूई। जब कि इस सरकार को किसानों कि हितैषी कहा जाता है। किसानो का कहना है कि आखिर किसानों कि समस्याओ का निस्तारण करने में सरकार क्यो देर कर रही है। अन्नदाता कहा जाने वाला किसान आखिर क्यों परेशान है? किसान योगेश, मुकेश का कहना है कि कोई बड़ा नेता या उच्च अधिकारी अगर मौके पर आकर देखे तो किसानों के दुःख दर्द को समझ सकता है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know