अधिशाषी अधिकारी की व्यापारियों के साथ बैठक 9 को
दिबियापुर,औरैया। शनिवार को नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर में एलाउंस कर सभी व्यापारी बन्धुओं को सूचित किया कि आगामी सोमवार को साय 5 बजे नगर पंचायत दिबियापुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अतिक्रमण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी है । सभी व्यापारीगण आगामी 9 मई को नगर पंचायत दिबियापुर के प्रान्गण में साय: 5 बजे उपस्थित होकर अतिक्रमण के सम्बन्ध में अपनी-अपनी बात रख सकतें है । वहीं ईओ ने नगर पंचायत दिबियापुर के समस्त गिटट्टी मोरंग दुकानदारो को भी सूचित किया कि जो लोग सड़क के किनारे / नाले के ऊपर गिट्टी मोरंग डम्प कर रखे है। वो लोग तत्काल गिट्टी मोरंग को एक सप्ताह के अन्दर हटाना सुनिश्चित करे। अन्यथा की स्थिति में नगर हपंचायत दिबियापुर द्वारा आपकी गिटी मोरंग को जब्त कर लिया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know