प्रेमिका की पिटाई, शादी के बाद विदाई, जानिए पूरा मामला...?

प्रेम प्रसंग में लड़की लड़के के साथ उसके घर चली गई। पीछे से लड़की के घर वाले पहुंच गए। लड़की के घर वालों ने पहले लड़की के साथ मारपीट की फिर दोनों पक्षों की सहमति से गांव के मंदिर में शादी हुई।
बरेली के थाना शाही के एक गांव का युवक ट्रक पर कंडक्टर है। उसकी रिश्तेदारी हरदोई जिले के एक गांव में है। वहां उसका अक्सर आना जाना लगा रहता था। उसी के पड़ोस के गांव की युवती से युवक का प्रेम प्रसंग हो गया। शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका को अपने गांव ले आया। लड़की के घरवालों को पता चला तो उसके परिजन युवक के घर आ धमके। पहले तो परिजनों ने युवती को शादी न करने को काफी समझाया मगर जब लड़की नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की जिससे लड़की घायल हो गई और उसका सिर फूट गया मगर लड़की ने जिद नहीं छोड़ी। उसने परिजनों को आत्महत्या की धमकी दे डाली। लड़की की जिद के आगे लड़की के परिवार वालों को झुकना पड़ा और अंत में लड़की के परिजनों और गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में एक मन्दिर में शादी सम्पन्न कराई गई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know