अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत
रुरुगंज,औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में ले लिया।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी रिंकेश शाक्य बुधवार रात्रि को गांव में एक कार्यक्रम चल रहा था। परिजनों के साथ रिंकेश कार्यक्रम में खाना खाने गए थे। उनकी 29 वर्षीय पत्नी आरती घर मे अकेली थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में साड़ी से आरती ने फांसी लगा ली। कार्यक्रम से जब परिजन लौट कर घर आए तो आनन-फानन में फंदे से आरती को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची रुरुगंज पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में ले लिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गई। वहीं जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये। बिधूना कोतवाल प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों ने कोतवाली में राजीनामा करने के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृतक के पिता रिंकेश शाक्य ने बताया कि गांव में कार्यक्रम में खाना खाने परिजनों के साथ गये थे, तभी पता नही किस बात को लेकर पत्नी आरती ने फांसी लगा ली। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know