Top News

औरैया महिला eo ने लिखाया चेयरमैन समेत सभासदों के खिलाफ fir

औरैया महिला eo ने लिखाया चेयरमैन समेत सभासदों के खिलाफ fir

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू  शर्मा


  महिला अधिशासी अभियंता अधिकारी ने नगर पंचायत चेयरमैन और सभासदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदो के ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया है , fir दर्ज हो जाने के बाद अब नगर पंचायत महिला अधिशासी अधिकारी ने पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।वही इस मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है सारे आरोप झूठे हैं बोर्ड मीटिंग के दौरान जब सभासद द्वारा नालियों की सफाई के बारे में प्रश्न पूछा तो वह अपने दरोगा पति की धमकी देते हुए एक सभासद को जाति सूचक गाली दी साथ ही उसे उठवाने और लाश तक न मिलने की धमकी भी दी , अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज कराए गये मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

  औरैया जनपद के दिबियापुर नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों और नगर पंचायत महिला अधिशासी अभियंता अधिकारी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है जिसमें महिला अधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करा दिया है मुकदमा दर्ज होने के बाद अब महिला अधिकारी पुलिस से अपनी जानकी गुहार लगा रही है महिला अधिकारी ने ऑफिस भी जाना बंद कर दिया है।

दरअसल यह पूरा विवाद दो दिन पहले हुई बोर्ड मीटिंग से शुरू हुआ जहा बोर्ड मीटिंग में  महिला अधिकारी ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल व सभासदों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार व आभद्रता की गई मैंने भागकर अपनी जान बचाई। और इस दौरान महिला अधिकारी मोनिका उमराव की तहरीर पर दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था।महिला अधिकारी का आरोप है कि नगर अध्यक्ष ने बिना मेरी अनुमति के नगर में रहने वाले समाजिक लोगो की मुआदि करवा दी गई।जिसको लेकर मैने अधिकारियों के आदेश पर दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया लेकिन अब नगर पंचायत अधिशासी अभियंता मोनिका उमराव का कहना है कि मेरी जान को खतरा है मुझे सुरक्षा चाहिए। तभी मै ऑफिस जा सकूँगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल का कहना है यह पूरा मामला झूठा है। और मेरे ऊपर गलत मुकदमा लिखवाया गया है बोर्ड मीटिंग के दौरान सभी सभासदों की बैठक थी इस दौरान एक सभासद ने अधिशासी अभियंता से कहा की नाली की साफ सफाई कराई जाए जिससे गंदगी साफ हो लेकिन उन्होंने इस बात को दरकिनार करते हुए उल्टा सभासद से अपने दरोगा पति की धमकी देते हुए उसे जाति सूचक शब्द बोले यहां तक कि उससे का कहां तुम्हें उठवा कर ऐसी जगह  फेंकूँगा कि तुम्हरी लाश भी नहीं मिलेगी। इस पूरे मामले को लेकर हमने दरोगा जी से भी बात की लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी जिसको लेकर जिले के एसपी साहब से सभासदों के साथ मिलकर प्रार्थना पत्र दिया और सही जांच कराने की बात कही।

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी अभिषेक वर्मा कहना है की नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने दिबियापुर थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों की बोर्ड मीटिंग दुर्व्यवहार किया आभद्रता कि गई इस दौरान इन पर मुकदमा दर्ज कर सभी के बयान लिए जा रहे है।वही नगर पंचायत अध्यक्ष दुवारा दिया गया शिकायती पत्र दिया गया है जिसमे दोनों तरफ से जांच की जा रही है अधिकारी द्वारा सुरक्षा की मांग की गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم