Top News

कोतवाली क्षेत्र की चौकी कुदरकोट में दुकान से सामान

बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी कुदरकोट में दुकान से सामान लेकर घर वापस आते समय एक युवक को मोहल्ले के ही एक युवक ने ईंट मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा। 
        शनिवार की शाम क्षेत्र के चौकी कुदरकोट निवासी अशोक कुमार पुत्र मेवाराम ने पुलिस को बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर दुकान से सामान लेकर घर वापस घर आ रहे थे तभी पड़ोस के एक युवक ने ईट फेंककर मार दी जिससे सर फट गया। कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को डाक्टरी परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भागीरथ सिंह ने बताया कि घायल युवक सीएचसी में भेजा गया है। फिलहाल लिखित तहरीर नही मिली है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने