Top News

मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के बाजार फुटपाथों से सख्ती के साथ अतिक्रमण

बिधूना औरैया| मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन ने   कस्बे के बाजार फुटपाथों से सख्ती के साथ अतिक्रमण  हटवा दिया| इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी निषाद मधुरमय एंव अतिक्रमण प्रभारी मनोज चतुर्वेदी ने अतिक्रमण कर्ताओं को चेतावनी दी कि यदि  किसी ने दुबारा अतिक्रमण किए जाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा कर सामान ज़ब्त कर लिया जाएगा| नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई से  अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया वही अतिक्रमण हटने से बाजार फुटपाथ खुला खुला सा नजर आने लगा| बीते दिनों तहसीलदार न्यायिक करम सिंह चौहान ने नगर की सडकों नालियों फुटपाथों आदि से अतिक्रमण हटवाया था | जिसके बाद कुछ घाघ दुकानदारों द्वारा पुनः अतिक्रमण कर लिया गया था|उप जिलाधिकारी ने  लवगीत कौर ने कहा कि यदि  लोगों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण न हटाया तो जेसीबी की मदद से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटा दिया जाएगा|इस दौरान अतिक्रमण हटाने का खर्चा और जुर्माना भी वसूल किये जाने के साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा|

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने