नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही से गड्ढे में गिरी महिला व बाइक सवार चुटहिल

नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही से गड्ढे में गिरी महिला व बाइक सवार चुटहिल

दिबियापुर,औरैया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने पाइप लाइन के गड्ढे को खोद कर उल्टा सीधा बंद कर दिया। जिसके बाद देर शाम बारिश होने से गड्ढे में पानी भर गया। ना ही गड्ढे के आस पास  बन्द लगाया गया ना कोई सावधानी पट्टी लगाई निकलने वाले सदस्य गड्ढे में गिरते चले गये, उसी गड्ढे में एक बुजुर्ग माताजी गिर गई। जिससे मोहल्ले वालों ने तुरंत निकाला। थोड़ी देर बाद एक बाइक सवार की गाड़ी गड्ढे में घुस गई, और वह भी गिर पड़ा। आखिर में नगर पंचायत इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है। गैर जिम्मेदाराना हरकत से नगर वासियों में किसी की जान भी जा सकती है।इसका जिम्मेदार कौन होगा? कर्मचारी तो अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अधिकारी कुछ बोलते नहीं हैं। क्या लोगों की जान इतनी सस्ती है, जो इतनी बड़ी मुफ्त में नगर पंचायत की लापरवाही से लोग परेशान हो रहे हैं। उक्त घटना रविवार शाम 8 बजे जमुंहा समिति वाली गली के सामने की है। उक्त जानकारी और प्रत्यक्षदर्शी अमित चौहान द्वारा दी गई। लोगों ने नगर पंचायत के इस कार्य पर कड़ी आलोचना की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने