Top News

कश्यप समाज ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती

कश्यप समाज ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती

 सत्तेश्वर मोहाल स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
                                  
औरैया। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई । साथ ही समाज के उत्थान के लिए बच्चों में शिक्षा व संस्कार की नींव मजबूत रखने की प्रेरणा दी गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।
       कश्यप जयंती की अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्माजी के मानस पुत्र मरीचि के पुत्र हैं। महर्षि कश्यप की 17 पत्नियां थी। पुराणों के अनुसार महर्षि कश्यप को सभी प्रमुख जातियों का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए जल्द ही युवा संगठन तैयार होगा।  जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने समाज के उत्थान के लिए बच्चों में संस्कार व शिक्षा को जरूरी बताया। कहा कि बिना शिक्षा के समाज तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए सभी लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। कुंवर सिंह कश्यप ने कहा, कि समाज के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में भी भागीदारी करनी चाहिए। समाज के उत्थान के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अग्रसर होना आवश्यक है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। सुधीर कश्यप ने कहा कि समाज में महिला संगठन को अधिक सक्रिय होना चाहिए। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इसलिए महिला संगठन का विस्तार आवश्यक है। संगीता कश्यप ने कहा कि प्रत्येक समाज की महिलाएं वर्तमान में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में कश्यप समाज की महिलाओं को भी बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी बढ़ानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोलू कश्यप, मीना देवी, वैष्णवी, वीरेंद्र कश्यप, ऋषभ कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने