खेत में पानी लगा रहा युवक अचानक हुआ बेहोश उपचार के दौरान हुई मौत
बिधूना,औरैया। बिकूपुर गांव में अपने खेत में सिंचाई कर रहा युवक किसान अचानक बेहोश हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर निवासी लगभग 23 वर्षीय अमित राठौर पुत्र जयद्रथ राठौर बुधवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर उसके परिजनों ने आनन-फानन उसे बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान युवक की बीती रात मौत हो गई है। युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know