2 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की अभियान में लापरवाही नहीं होगी क्षम्य चिकित्सा अधीक्षक
बिधूना,औरैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने कहा है कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए सभी तैयारियां पूरी किए जाने के साथ ही संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी के सही ढंग से निर्वहन के सख्त निर्देश दिए गए हैं वही जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया है। शासन के निर्देशन पर 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा वहीं इसके साथ ही 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें आशा बहुएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर घर जाकर क्षय रोगियों के साथ विभिन्न संचारी रोगों से संबंधित मरीजों को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को सौंपेंगी जिससे मरीजों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया है , कि यह स्वास्थ्य कार्यकत्रियां लोगों को साफ सफाई के साथ बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक करेंगी। डॉ वर्मा ने बताया है , कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में आने वाले मरीजों की ब्लड बलगम एक्स-रे समेत सभी जांचें नियमित कराई जा रही हैं साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फील्ड में भी तत्परता के साथ सेवाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर डॉ आरजी मिश्रा डॉ के वी शाक्य व डॉ विवेक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know