Top News

ऑक्सफोर्ड वृद्धाश्रम आनेपुर में हिंदी नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया

ऑक्सफोर्ड वृद्धाश्रम आनेपुर में हिंदी नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया

भाजपा प्राधिकारियों ने वृद्धजनो को बांटे फल

औरैया। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी ने
 नववर्ष पर आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य दिए। वृद्धजनों की सेवा करना ही अपना कर्तव्य बताया। वही पाश्चात्य सभ्यता का त्याग करने पर जोर दिया। इसके साथ ही वक्ताओं ने माता पिता की सेवा को सर्वोच्च बताया है।
       वृद्धाश्रम में फल वितरित करने पहुंचे मोहन सक्सेना जिला कार्यालय प्रभारी भाजपा ने कहा बुजुर्ग  मेरे माता-पिता के समान इनकी सेवा करना उनका परम कर्तव्य बनता है। उनकी सेवा में ही हमारा जीवन धन्य होगा। बुजुर्गों का तिरस्कार करने वाले नरक जाते हैं, और सेवा करने वाले स्वर्ग जाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगाचार्य अनिल राजपूत जिला मीडिया मीडिया प्रभारी भाजपा ने संबोधन में कहा बुजुर्ग देव तुल्य है। माता-पिता ही हमारे देवता है। जिन घरों में बुजुर्गों की सेवा होती है, उन घरों में सुख समृद्धि कायम रहती है। अमन चैन का वातावरण बनता है। जिन घरों मैं बुजुर्गों का तिरस्कार होता है , उनमें हमेशा क्लेश का वातावरण होता है। उन्होंने कहा हमें पाश्चात्य सभ्यता को त्याग कर भारतीय सभ्यता में जीना होगा। हेलो हाय की सभ्यता ने ही भारतवर्ष का माहौल बिगाड़ा है। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री व प्रदेश  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भारतीय संस्कृति बनाए रखने में नए- नए कार्यक्रम संचालित किए हैं, जिससे भारतीय सभ्यता बनी रहे। भारत आज विश्व गुरु बनने की लिए अग्रसर है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के सचिव हर्षवर्धन शुक्ल , नरेंद्र पाल , सुशील कुमार , अनूप सिंह व विमलेश कुमार सहित आश्रम के कार्यकर्ता एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم