Top News

24घंण्टा बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से लुटेरे दूर

24घंण्टा बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से लुटेरे दूर

फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने घर फफूंद आ रही अपने पति के साथ शिक्षा मित्र का माता रानी मंन्दिर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पर्स छीन कर भाग गये। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गये थे। सूचना पर पहुँची पुलिस मंन्दिर पर लगे कैमरा खंगाले जिसमे एक सफेद कलर की बाइक पर दो युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं। फिर भी पुलिस के हाथ 24 घण्टे बीतने के बाद भी खाली है।
     कस्बा के मोहल्ला कटरा मनेपुर (रामलीला मैदान) निवासी साक्षी मिश्रा पत्नी शशीकांत मिश्रा प्रथमिक विद्यालय कोठीपुर में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की शाम को अपने गांव रानीपुर में जेठ के पुत्र रवि मिश्रा के पुत्री पैदा हुई थी। उसी को देख कर के वापस फफूंद मे अपने घर पर आ रही थी। जैसे ही फफूंद ककोर मार्ग पर जैतपुर गांव के पास में स्थित महामाया मंगलाकाली मंदिर के पास में सफेद अपाचे सवार दो युवक आये और पर्स को छीन कर भाग गये। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गये जिन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुँच  गई थी। पुलिस ने मंन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जिसमे दो युवक अपाचे बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे है। बाइक का नम्बर स्प्ष्ट नही आ रहा है। 24 घंण्टा बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिसको लेकर कस्बा के लोगो मे पुलिस के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने कुछ लोगो को संदेह के आधार पर उठाया है लेकिन पुलिस कुछ कहने से कतरा रही है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा देखे गये है जिसमे बाइक का नंबर व चेहरा स्प्ष्ट नही आ रहा है। और भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم