मायके आई पुत्री का 2 लाख रु का जेवर हुआ चोरी,रिपोर्ट दर्ज
दिबियापुर,औरैया। वादिनी सुमन पत्नी रामबाबू निवासी कांशीराम कालोनी दिबियापुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मेरी पुत्री नंदिनी अपने ससुराल से त्योहार पर घर आई हुई थी। । बीते 25 मार्च की रात्रि में करीब 1 बजे मेरी सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, कान के झाले 3 अंगूठी, 3 जोड़ी बिछिया 1 जोड़ी पायल , नाक का फूल और 10,500 रुपए चोर चोरी कर ले गये। इस दौरान आहट सुनकर जब मै उठी तो हड़बड़ाहट में युवक अपने साथी से बोले महावीर ये लोग जाग गये हैं भाग चलो। मैने अंधेरे में करीब 5 से 6 लोगों को भागते हुए देखा मुझे शक है कि कालोनी के ही आपराधिक आवारा किस्म के लोग जिनमें महावीर, अंशु, कल्लू, हसीना उपरोक्त पुत्र अज्ञात निवासी कांशीराम कालोनी एवं उसके साथी शामिल है। मेरी पुत्री का करीब 2 लाख रुपये का जेवर चोरी हुआ है। पुलिस ने शक के आधार पर नामजद लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know