Top News

उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

*उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* 

*जल्द मांगे पूरी न हुई तो अमीन संघ आंदोलन को होगा बाध्य*

*बिधूना,औरैया।* उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील के पदाधिकारियों ने अपनी कई मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील बिधूना के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह चौहान मंत्री चंद्र कुमार व अनूप वाजपेई ने संयुक्त रूप से उप जिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर को गुरुवार को सौंपे ज्ञापन में कहां है कि एसीआरए पंकज कुमार तिवारी द्वारा मनमाने तरीके से किए जा रहे वेतन भुगतान की निष्पक्ष जांच कराने पंकज तिवारी की एसीआरए के पद पर नियुक्ति के दिनांक से तहसील से प्रेषित बिल उनके द्वारा भुगतान किए गए वेतन बिल का मिलान कराकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और त्रुटि पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। तहसील से प्रेषित अवशेष वेतन महंगाई भत्ता बिलों का अविलंब भुगतान कराया जाए। प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में जिले से भुगतान किए गए बिलों का वाउचर नंबर व बिलों की धनराशि का विवरण तहसील को उपलब्ध कराया जाए जिससे जीपीएफ एनपीएस पासबुक पूर्ण कराई जा सके। मासिक वेतन का भुगतान हर दशा में माह की 5 तारीख तक कराया जाए। जिन संग्रह अमीनो संग्रह सेवकों द्वारा परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है उनका स्थायीकरण किया जाए। राजबहादुर सिंह संग्रह अमीन की सेवानिवृत्ति तिथि 30 अप्रैल 2022 है किंतु अभी तक जीपीएफ पासबुक पूर्ण कर एसीआरए ऑफिस को मिलान हेतु प्रेषित नहीं किया गया है और ना ही कोई अन्य कार्रवाई की गई है जिसके कारण सेवानिवृत्ति लाभ के भुगतान में अनावश्यक विलंब होना स्वाभाविक है उनकी जीपीएफ पासबुक अभिलंब पूर्ण कराई जाए।सौंपे गए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि जल्द जायज मांगों का जांच सत्यापन कर समस्याओं का निस्तारण न किया गया तोअमीन संघ आंदोलन के लिए बाद होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने