औरैया सपा नेता की गुंडई,मारपीट का लगा आरोप
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कन्नौह निवासी किशन कांत पुत्र मोहर सिह ने विगत एक वर्ष पूर्व सपा नेता सोनू त्यागी से उधार 50 हजार रुपये लिए थे। सोमवार की शाम को सपा नेता सोनू त्यागी दो गाडीयो से अपने चेलों के साथ कन्नौह गांव पहुचे जहां पर किशनकांत नही मिला तो उसके भाई उमाशंकर जो गांव में ही दुकान किये हैं। उसको गाली गलौज की तथा उसकी बाइक सुपर स्प्लेंडर लेकर के चले गये। तभी दिबियापुर में बाजार करने गया किशन कांत बैंक आफ इंडिया से मिल गया। जिसको सोनू त्यागी व उनके गुर्गों ने बुरी तरह से मारपीट की और अपनी गाड़ी में साथ लेकर चले गये। इधर पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने सपा नेता सोनू त्यागी को पकड़ लिया तथा किशन कांत को भी थाने लेकर आई मामला दिबियापुर थाने का होने पर पीडितो को पुलिस ने दिबियापुर थाने में भेज दिया।
और सपा नेता सोनू त्यागी को थाने में बैठा लिया है।व सोनू त्यागी की माँ अछल्दा द्वित्तीय से सपा जिला पंचायत सदस्य भी हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know