औरैया शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, 10 लाख के नुकसान का अनुमान
यूपी के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फूलमती मंदिर के समीप स्थित एक मार्केट में बनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गई।आग से लगभग 10 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान बताया गया है। दुकान संचालक द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
शहर के फूलमती मंदिर के समीप स्थित एक मार्केट में मोहम्मद सलमान की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार की रात करीब 11:30 से 12 के बीच में अचानक उसकी दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। मार्केट के लोगों द्वारा आग लगने की सूचना उसे दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर से धुआ निकल रहा था। इस पर उसने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सलमान ने जानकारी देते हुए बताया आग से उसकी दुकान में रखा लगभग 10 लाख का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। वहीं ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल भी खाक गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know