*पूर्व कृषि राज्यमंत्री पहुंचे पीड़ित के गांव हर्राजपुर*
*आरोपियों को गिरपतार करने को एसपी से फ़ोन पर कहा*
*फोटो परिचय। हर्राजपुर गांव में पीड़ित की बात सुनते पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत*
*दिबियापुर,औरैया।* रविवार को पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता अनुराग शुक्ला के परिजनों से वार्ता की व् घटना से सम्बन्धित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एसपी को फ़ोन कर कहा,उन्होंने एसपी से अराजकता फैलाने वालो पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। पीड़ित परिवार को उन्होंने भरोशा दिलाया कि उनको हर हालत में न्याय दिलाया जायेगा । अपराधियों को किसी भी सूरत में बचने नहीं दिया जायेगा।
बताते चलें दिबियापुर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट पर गुरुवार रात गांव हर्राजपुर में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के एक दर्जन के करीब युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक अनुराग शुक्ला पुत्र श्याम मनोहर एवं उनके चाचा हरीनारायण पुत्र शंभू दयाल के साथ जमकर मारपीट की। गांव निवासी आरोपियों मनोज यादव , अतुल, रामकुमार, श्यामबाबू, अज्जू, अरविंद एवं उनके 11साथियों ने धारदार हथियार बांका से हरि नारायण की एक अंगुली काट दी। आनन-फानन घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां अनुराग शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की शाम उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत के पक्ष में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी थी। इससे खफा होकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस अवसर पर राजेश अगिनहोत्री,अरुण त्रिपाठी अमर सिंह राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know