Top News

बिधूना में निकली गई जागरूकता रैली

*बिधूना में निकली गई जागरूकता  रैली*

*श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में एनसीसी के छात्रों ने निकाली सेव वाटर जागरूकता रैली, पानी बचाने का दिया संदेश* 

*बिधूना,औरया।* श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्र/छात्राओं ने सेव वॉटर अभियान के तहत शनिवार को जल बचाओ रैली का आयोजन किया। इस दौरान एनसीससी कैडेट ने नगर के सभी मार्गों पर नारेबाजी करते हुए जल बचाने के लिए रैली निकाली।
श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में अध्ययनरत 265- 4 यूपी जूनियर डिवीजन एनसीसी ट्रुप के कैडेट द्वारा कमान अधिकारी 4 यूपी बीएनसीसी इटावा के निर्देश पर सेव वॉटर अभियान के अंर्तगत कार्यवाहक एनसीसी अधिकारी गौरव कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में नगर के सभी मार्गों पर जल बचाओ रैली निकाली गयी। इससे पूर्व रैली को विद्यलाय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल के बिना कोई प्राणी जीवित नहीं रह सकता। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो हमारी आने वाली पीढ़ी को जल मिलेगा ही नहीं। इसलिए पानी की बर्बादी से बचें और जल को संरक्षित करें। रैली को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र सिंह गौर, अमर पाल, राकेश त्रिपाठी, मिथलेश त्रिवेदी, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, संतोष कुमार, राजकिशोर प्रजापति, देवेंद्र चतुर्वेदी, बलराम सिंह सेंगर तथा एनसीसी कैडेट हरिमोहन, आयुष चैहान, अलोक राजावत, शाहिद मंसूरी, सौम्या, आकांक्षा, दीक्षा अवस्थी, सुरभि पाल, खुशबू, दीक्षा शर्मा, राज कुशवाह, आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने