लोक अदालत का हुआ भव्य आयोजन, कुल 7053 वाद हुए निस्तारित
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया, 12 मार्च, 2022शनिवार को न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया की अध्यक्षता तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, औरेया अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद न्यायालय, औरया एवं बाह्य न्यायालय विधूना तथा जनपद औरया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी मधु चौधरी, जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ० ज्योति वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुनील कुमार वर्मा जिलाधिकारी औरैया, अभिषेक कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक औरैया जिला बार एशोशिएशन के अध्यक्ष सतीश चन्द्र राजपूत बार के समस्त पदाधिकारीगण व समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।_
_इसके साथ ही माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया द्वारा जनपद न्यायालय औरैया में स्थापित नये भवन का लोकार्पण भी किया गया। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा लोक अदालत में निस्तारण को सुलभ एवं सस्ता न्याय बताया गया और लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिये प्रेरित किया गया।_
_राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7053 वादों का निस्तारण व कुल ऋण व प्रतिकर 59818181/- की वसूली की गयी। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अध्यक्ष श्री विकास कुमार ने कुल 65 क्लेम तय कर पीड़ितों को 1.98,77.000/- रूपये का प्रतिकर एवार्ड दिया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय रणन्जय कुमार वर्मा ने 147 बाद तय किये स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ए०के० उपाध्याय द्वारा कुल 15 वाद, अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी के द्वारा 07 वाद, विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० एक्ट मीनू शर्मा द्वारा 04 वाद, रजत सिन्हा, अपर जिला जज, द्वितीय द्वारा 04 वाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मनराज सिंह द्वारा 05 सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज एफ०टी०सी० द्वितीय द्वारा विद्युत के बाद 298 बाद जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 798 वाद, शिवानी त्यागी सिविल जज (सी०डि०) द्वारा 142 बाद, मेहर जहां सिविल जज (जू०डि०) द्वारा 155 बाद, प्रियल शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 326 बाद, दूरस्थ न्यायालय बिधूना में तैनात सुरभिश्री गुप्ता, सिविल जज (जू०डि०) बिघूना द्वारा 58 बाद,नेपाल सिंह, अपर सिविल जज (जूडि०) बिधूना द्वारा 211 वाद निस्तारित किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 4026 बाद, बैंकों में सर्वाधिक बड़ौदा यू०पी० बैंक के 635 बाद निस्तारित हुये व कुल बैंक ऋण वसूली 39835421/- की गयी। भारत संचार निगम द्वारा 148 मामले निस्तारित किये गये।_
_इस लोक अदालत में पुराने वादों को भी अधिकाधिक रूप से निस्तारित किया गया है। इसके पूर्व जनपद न्यायालय, औरैया का सबसे पुराना वाद वर्ष 1965 का था लेकिन पुराने मुकदमे का लोक अदालत में निपटारे के फलस्वरूप अब जनपद न्यायालय, औरैया का सबसे पुराना बाद वर्ष 1978 का है।_
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know