Top News

अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, औरैया के निर्देशन में साइबर सेल औरैया द्वारा धोखाधड़ी कर बैंक खाते से



* अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, औरैया के निर्देशन में साइबर सेल औरैया द्वारा धोखाधड़ी कर बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 16,000/-रुपये पीड़िता को 24 घण्टे के अन्दर शतप्रतिशत वापस कराये गये।* 
*संक्षिप्त विवरण*
                  अवगत कराना है कि दिनांक-21.03.2022 को शिकायतकर्ता/वादिनी निधी राजपूत पुत्री प्रदीप कुमार राजपूत निवासी सत्तेश्वर औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में शिकायती/प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद को मेरे पिताजी का दोस्त बताकर पिताजी से उधार लिए रुपये देने के बहाने से धोखाधड़ी कर मेरे बैंक खाते से 16,000/- रुपये स्थानान्तरण किये गये है।
पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल औरैया को विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सेल औरैया द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई जिसके फलस्वरुप आज दिनांक- 22.03.2022 को शिकायतकर्ता निधी राजपूत के खाते से निकाले गये कुल 16,000/- रुपये शिकायतकर्ता को वापस प्राप्त हुए। पैसे वापस मिलने पर शिकायतकर्ता/पीड़िता निधी राजपूत द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम औरैया की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया। 
*साइबर सेल टीम औरैया*
*1.* श्री सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रभारी साइबर सेल
*2.* आरक्षी विजय कुमार, साइबर सेल टीम औरैया 

*नोट-* किसी भी प्रकार की अन्जान काल से सावधान रहे किसी प्रकार के लालच में न आयें, बैंक सम्बन्धी निजी जानकारी व ओटीपी किसी से शेयर न करें तथा किसी भी साइबर अपराध के सम्बन्ध में तत्काल *हेल्पलाइन नम्बर-1930 व 7839864119 साइबर सेल औरैया* के नम्बर पर कॉल कर सूचित करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने