औरैया कोतवाली में शादी और पुलिस ने आशीर्वाद स्वरूप किया दूल्हे के 151 में चालान
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:-बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 23-03-2022
खाकी के भी अजब गजब कारनामे सामने आते रहते है लेकिन एक शादी ने खाकी का आशीर्वाद देने का तरीका देख शायद ही कोई किसी पुलिस को आमंत्रित करें ।
यूपी के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली परिसर में बने मंदिर में मंगलवार को प्रेमी युगल ने शादी कर ली दोनों ने एक दूसरे को जय माला पहनाई और जीवन भर की साथ रहने की कसमें खाई दोनों की शादी हुई थी पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में चालान कर दिया इसका शांति भंग में चालान कर दिया हालांकि एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है
हैरान कर देने वाली शादी का मामले की शुरुआत कानपुर देहात के कस्बा सट्टी निवासी सुमित कुमार का अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बिरुहिनी गांव में अपनी बुआ के घर आना-जाना था , करीब 6 माह पहले उसका पड़ोस में रहने वाली बबली 18 वर्ष से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया दोनों शादी करने पर राजी थे , यह बात 2 दिन पहले जब इनके घर वालों को पता चली तो बखेड़ा खड़ा कर दिया सोमवार को प्रेमी सुमित भी गांव आ गया मामला बढ़ा तो लड़की के घरवालों ने पुलिस बुला ली , पुलिस प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई मंगलवार को दोनों पक्ष भी थाने पहुंचे और यहां पर शादी करने पर समझौता हो गया इसी बीच पुलिस ने सुमित का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया , लेकिन कोर्ट देर से पहुंचने पर पेशकार ने वापस कर दिया वापस आते ही दोनों ने मंदिर में एक दूसरे को जय माला पहनाई और शादी कर ली शादी की भनक लगते ही पुलिस ने पत्नी का हाथ थामे मंदिर से आ रहे सुमित को हिरासत में ले लिया उसे शांति भंग में कोर्ट भेजा गया जहां से एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत दे दी ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know