Top News

सहार मे चला सघन चैकिँग अभियान

*सहार मे चला सघन चैकिँग अभियान*

*सहार,औरैया।*  विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर थाना बेला अन्तर्गत कस्बा संहार  के विकास खण्ड कार्यालय के  सामने से बाजार में सहार चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने मय पुलिस स्टाप एवं बीएसएफ के जवानों के साथ  सघन  चेकिंग अभियान चलाया । जिसमे दुपहिया और डग्गामार टेम्पो चालकों में मचा हड़कम्प। तेज तर्रार चौकी के इंचार्ज एस आई राजपाल के निर्देशन में लोगो को आगामी बीस तारीख को निर्भय होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की गई जिसमे कई वाहनों  मे सदिग्धों की तलाशी ली गयी ! अधूरे कागजात वाले वाहन चालक  अन्य रास्ते से भागते नज़र आये चौकी प्रभारी ने बताया कि  यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाये! किसी भी नागरिक कॊ  परेशान नही किया गया जिससे लोगो ने पुलिस की कार्यशैली लोगो ने प्रशंसा की  है। मतदान के प्रति लोगो को जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने