औरैया प्रियंका की वर्चुअल जनसभा
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- अमित कुमार शर्मा
दिनाँक -:- 11-02-2022
2022 के इस महासमर में कोविड महामारी की वजह से कोविड नियमो के तहत आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया ।
यूपी के औरैया जनपद की बिधूना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुमन व्यास के चुनावी कार्यालय पर आज बूथ सेक्टर , ब्लाक प्रभारी समेत बिधूना विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों समेत सबसे ज्यादा संख्या में महिलाओं और लड़कियां दिखी ।
बिधूना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुमन व्यास के चुनावी कार्यालय के हाल में महिलाओं और बेटियों की भीड़ जोकि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव की महिलाओं के प्रति पार्टी के संकल्प पत्र की घोषणा के तहत अपनी हिस्सेदारी की बढ़त को देखकर और पार्टी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से महिलाएं गदगद दिखी ।
वही इस मौके पर प्रत्याशी सुमन व्यास ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जो संकल्प पत्र चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है उसमें संकल्प लेकर जिस तरह महिलाओं को सुरक्षित व मजबूत करने की बात कही वह इस चुनाव में महिलाओं को अधिक संख्या में टिकट देकर उसे पूर्ण भी किया ।
कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है जुमलेबाजो कि पार्टी नही इसके अलावा सपा की गुंडई जगजाहिर है जिसकी वजह से क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है ।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस पार्टी प्रियंका वाड्रा ने वर्चुअली जनसभा को सम्बोधन किया जिसे विधानसभा से आये भारी संख्या में महिलाओं और बेटियों समेत युवा बुजुर्ग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी सुमन व्यास समेत जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे , विधानसभा पर्यवेक्षक आशीष प्रभुगाओकर , योगेंद्र दुबे ब्लाक अध्यक्ष , माधव दुबे , सहार ब्लाक अध्यक्ष रमन कुमार पांडे , ओमकार यादव , महिला सभा जिला अध्यक्ष रेशमा बेगम , रवेन्द्र कुमार पांडे , प्रेम प्रकाश , विनोद सेंगर संतोष भदौरिया कुलदीप दुबे और सिपाही लाल निषाद समेत क्षेत्र से आई महिलाएं बेटियाँ बुजुर्ग और जवान भी मौजूद होकर tv स्क्रीन के जरिये राष्ट्रीय महासचिव के उद्बोधन को सुना ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know