Top News

राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

*राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत*

*पार्टी ने भाजपा को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दिया समर्थन*

*औरैया।* पूर्व सांसद/मंत्री एवं राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंगलवार को महावीर गंज स्थित गोपाल वाटिका में  गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर स्वयं प्रत्याशी नहीं उतार कर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। उपरोक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने है।
      राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद/मंत्री अशोक दोहरे का स्थानीय गोपाल वाटिका गेस्ट हाउस में मंगलवार को गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दोहरे का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए भव्य स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतार रहे हैं। बल्कि वह भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की सभी 304 विधानसभा सीटों पर अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में विजय दिलाने के लिए वह प्राण-प्रण से जुटे हुए हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से संतुष्ट होकर अपना समर्थन दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह जनपद में तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल , राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई , भाजपा नेता श्यामू अवस्थी के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने