*क्रासिंग को जोडऩे वाले इंटरलाकिंग निर्माण कार्य को ठेकेदार अधूरा छोड़कर भागा*
*अछल्दा,औरैया।* करीब 1 माह से अछल्दा क्रासिंग गेट नंबर 13 बी सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उड़ते हुए धूल के गुबार से राहगीरों एवं स्थानीय दुकानदारो को श्वास संबंधी समस्याएं हो रही है। हालाकिं ठेकेदार इस सड़क का निर्माण अधूरा छोड़कर किन कारणों से छोड़कर भागा है, इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं है। लेकिन सूत्रों की माने तो निर्माण में हो रही देरी से कस्वे की नाराजगी को देखते हुए ठेकेदार काम छोड़कर भागा है। जो भी हो, किन्तु समस्याओं से राहगीरों एवं कस्वा को दो-चार होना पड़ रहा है। मुसाफिरों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए शीघ्र ही सड़क का निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know