औरैया पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही, युवक ने वोट डालते समय बनाया वीडियो!
औरैया- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया से है जहां आज तीसरे चरण के मतदान आज संपन्न हुए! तो वहीं दूसरी तरफ औरैया पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिलती है जहां एक युवक वोट डालने के दौरान अपने मोबाइल फोन को ईवीएम रूम में अंदर तक ले गया और उसने वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और एडीएम रेखा एस चौहान ने संबंधित पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि औरैया जनपद मे तीसरे चरण के मतदान संपन्न हुए तो वही औरैया के असेवटा गाँव के एक सपा समर्थक के द्वारा सपा प्रत्याशी को वोट डालने का वीडियो बना लिया और उसको अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया है जिसमे साफ दिखाया जा रहा है कि ईवीएम मे सपा प्रत्याशी को वोट दिया जा रहा है और बीपीटी मशीन में सपा प्रत्याशी की पर्ची निकलती दिखाई दे रही है जबकि केंद्र पर मीडिया को भी मोबाइल ले जाने नहीं दिया जा रहा था जिसके बाद इस तरह के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है वीडियो वायरल होने पर एडीएम रेखा चौहान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जांच कर मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know