Top News

तृतीय चरण के मतदान में मतदाताओं ने जमकर किया मतदान

*तृतीय चरण के मतदान में मतदाताओं ने जमकर किया मतदान*

*बिधूना,औरैया।* रविवार को तीसरे चरण के सम्पन्न हुए मतदान में  बिधूना विधानसभा क्षेत्र के कुल 362548 मतदाताओं में 60% से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर प्रशासन के कड़े इंतजामों के चलते लोगों ने बेखौफ होकर जहाँ मतदान किया वहीं किसी भी प्रकार की हिंसक घटना नहीं घटित हो सकी। प्रशासन की सख्ती के चलते कहीं भी फर्जी मतदान नहीं हो सका। सुबह से  शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलता रहा। जैसे-जैसे सूर्य देव के तेवर गर्म हुऐ तो  भारी संख्या में मतदाता घरों से निकलकर बूथों  पर पहुंच गये। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी मत प्रतिशत बढाने में सक्रिय भूमिका निभायी |जबकि पार्टी कार्यकर्ता भी मतदाताओं को घरों से निकालकर बूथों तक पहुँचाने में जुटे रहे| ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान केंद्रों पर जगह-जगह मतदान करने के लिए मतदाताओं की लम्बी लम्बी लाइने लगी दिखाई दी। इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार के अलावा जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान उप जिला अधिकारी लवगीत कौर तहसीलदार जीतेश वर्मा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा आदि अधिकारियों ने नगर एवं क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया| पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना के बूथ पर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि रिया शाक्य ने भटौरा स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने पूर्वा सुजान में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पूर्व  विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र गोयल पूर्व चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य  जिला मंत्री ऋषि पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर बंटू दिवाकर  महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान सचिव अरुणा सक्सेना निर्मला सिंह चौहान सुलोचना प्रजापति अंजलि मौर्य आदि ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने दावा किया, कि भाजपा प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों ने एक तरफा मतदान कर नगर में इतिहास रचा है। जबकि राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा इस बार भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है कहा भाजपा की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित है। उन्होंंने कहा समूचे क्षेत्र की जनता ने भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। इस अवसर पर मतदान के दौरान  भी सपा बसपा भाजपा के समर्थक क्षेत्र आंकड़ों का जायजा लेकर हार जीत का गुणा भाग लगाते दिखाई दिए। किसी ने कानून व्यवस्था तो किसी ने राष्ट्रवाद महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया तो किसी ने महगाई बेरोजगारी एंव अन्ना जानवरों को लेकर मतदान की बात कही। इस दौरान पहली बार मतदान को निकले महिला पुरुष मथदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखायी दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم