बिधूना व दिबियापुर क्षेत्रों में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज

*बिधूना व दिबियापुर क्षेत्रों में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज*

*हाथ जोड़कर तो कहीं पैर छूकर मांगे जा रहे वोट*

*बिधूना,औरैया।* मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 203 में प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने पटाने के लिए कहीं हाथ जोड़कर तो कहीं पैर छूकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं वहीं मतदाता भी बड़ी ही चालाकी से सभी प्रत्याशियों के सिर पर  हाथ रखकर वोट देने का पक्का भरोसा देते भी दिख रहे हैं जिससे प्रत्याशी गदगद होकर जाते हैं। बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में सपा की प्रत्याशी रेखा वर्मा भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य बसपा प्रत्याशी गौरव रघुवंशी आम आदमी पार्टी के जितेंद्र सिंह सेंगर जन अधिकार पार्टी के संजीव शाक्य कांग्रेस की सुमन व्यास के साथ ही सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने पटाने के लिए कहीं हाथ जोड़कर तो कहीं पैर छूकर वोट मांगते दिख रहे हैं। इसी तरह दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 203 में भी सपा के प्रत्याशी प्रदीप यादव भाजपा के लाखन सिंह राजपूत बसपा कांग्रेस समेत सभी दलों व निर्दलीय प्रत्याशी गांव-गांव जनसंपर्क कर मतदाताओं को लुभावने सब्जबाग दिखाकर उन्हें पटाने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि इस बार मतदाता भी बड़ी ही चालाकी से वोट मांगने आने वाले सभी प्रत्याशियों को उनके सिर पर हाथ रखकर वोट देने का पक्का भरोसा देते दिख रहे हैं ऐसे में सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक तो जनसंपर्क के बाद गदगद होकर वापस लौटते हैं लेकिन यह मतदाता किस प्रत्याशी को वोट देंगे इसका अंदाजा फिलहाल किसी को नहीं लग पा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने