Top News

समाज की मेहनत जरूर रंग लाएगी:- संजू कठेरिया सिकरी।

कठेरिया समाज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कर रही काम।।


रिपोर्ट सौरभ त्यागी / महेन्द्र गौतम

उरई जालौन

उरई जालौन सीट पर समाजवादी पार्टी ने दयाशंकर वर्मा को उतारा है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी मे कठेरिया समाज जी जान से मेहनत कर रहा। और अपने प्रत्याशी के लिए घर घर जाकर वोट मांग रहा है । समाजवादी पार्टी से कठेरिया समाज के जिला पंचायत सदस्य संजीव कठेरिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामबाबू कठेरिया सहित समाज के छोटे बड़े नेता दयाशंकर वर्मा के लिए वोट मांग रहे हैं और बड़े बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं।
संजू कठेरिया  का कहना है हमारा समाज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम कर रहा है और घर-घर जाकर वोट मांगने का भी काम कर रहा है। कठेरिया समाज के जिला के साथी जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया,  रामबाबू कठेरिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव,  कुंवर सिंह कठेरिया मुसमरिया, मोनू कठेरिया उमरार खेरा , रमेश कठेरिया बमोरी, मूलचंद कठेरिया रिरुआ,  मिजाजी कठेरिया चुर्खी, और कई कठेरिया समाज के लोगों ने  सभी बड़े बुजुर्ग व माताओ बहनों से जीत का आशीर्वाद लिया और  दयाशंकर वर्मा जी के बेटे को आशीर्वाद दिलवाया। तथा पार्टी को जिताने का वादा किया। कठेरिया समाज का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने जो सम्मान कठेरिया समाज को दिया आज तक कोई भी दल या पार्टी ने नहीं दिया है । इसलिए कठेरिया समाज समाजवादी पार्टी का आजीवन ऋणी रहेगा।

कठेरिया समाज के नेता बोले
अखिलेश भैया जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने