*जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुप-रेखा तय की*
*कोविड प्रोटोकाल के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस*
*औरैया।* कोविड प्रोटोकाल व चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों एवं आचार संहिता का पालन अनिवार्य रुप से किया जाए।कार्यक्रम शुरूआत प्रातः 7 बजे शहीद पार्क औरैया में महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद साढे 8 बजे सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। पौने 9 पर कार्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। साढे 9 पुलिस लाइन औरैया में झंडारोहण का परेड की सलामी ली जाएगी। शैक्षिक संस्थानों में झण्डारोहण 10 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखण्डता देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रत्संग दोहराये जायेगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 100 शैय्या जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, डीएफओ बीके सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know