*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिले डॉक्टर भटकते वही मरीज*
*अजीतमल, औरैया।* अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों में से कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिलने से मरीज एवं उनके तीमारदार इधर-उधर भटकते रहे। जिसके चलते सीएचसी अधीक्षक को स्वयं मरीजों को देखना पड़ा।
शिकायत कर्ता विनीत कुमार ने बताया कि वह मरीज को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल गये। वहां पर कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। वहां पर मौजूद अधीक्षक अवनीश यादव ने डॉक्टर का कार्य करते हुए मरीज का इलाज किया। इस समय सरकार स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं पर इतना जोर दे रही है, फिर भी उसके बावजूद डॉक्टरों अपनी ड्यूटी को नहीं निभाते हैं। सूत्रों के हवाले से कुछ डॉक्टरों ने अपने घरों/केंद्रों पर प्राइवेट तौर पर मरीजों को देखने का कार्य करते हैं, और मनमाना पैसा मरीजों से लेते हैं। क्षेत्र की संभ्रांत वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को मरीजों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें जनहित में अपनी सेवाओं को अनिवार्य रूप से देना चाहिए जिससे कि मरीज एवं उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो उपरोक्त लोगों ने सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव से इस पर अंकुश लगाने के लिए मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know