Top News

आंगनवाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों को राशन वितरण

*आंगनवाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों को राशन वितरण*

*अजीतमल,औरैया।* ग्राम पंचायत अमावता ब्लॉक अजीतमल जिला औरैया में आशा देवी कार्यकत्री आंगनवाड़ी केंद्र अमावता प्रथम पर लाभार्थियों द्वारा शिकायत किए जाने पर सीडीपीओ छाया देवी द्वारा कराया गया अनाज वितरण,  लाभार्थी लोकेंद्र सिंह निवासी अमावता की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी को पिछले महीने की गई थी जिसके निस्तारण हेतु सोमवार को अनाज का वितरण हुआ, और शिकायतकर्ता के साथ-साथ ग्रामीण लाभार्थियों को अनाज का वितरण करा दिया गया , आंगनवाड़ी केंद्र पर वितरित हेतु अनाज चना की दाल, रिफाइड और दलिया सरकार के द्वारा गर्भवती, धात्री महिलाएं, 7 माह से 3 वर्ष के बच्चे और 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को निशुल्क वितरण हेतु आता है आज छाया देवी सीडीपीओ विकासखंड अजीतमल आशा पाल सुपरवाइजर अनीता और आशा देवी कार्यकत्री व सहायिका राम देवी के की मौजूदगी में वितरण हुआ रिकॉर्ड में कुल गर्भवती 12 में से 11 को वितरण हुआ, और कुल धात्री 7 में 5 को वितरण हुआ, 7माह से 3 वर्ष के बच्चे 49 में से 36 को वितरण, हुआ 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे 40 में से 22 को वितरण हुआ ,कुल संख्या 108 में से 74 लाभार्थियों को अनाज वितरित किया गया बचे हुए लाभार्थियों को अगले दिन वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने