Top News

गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए एसडीएम ने बांटे कंबल

*गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए एसडीएम ने बांटे कंबल*

*बिधूना,औरैया।* बुधवार को असहाय, गरीबों , मजलूमों को सर्दी से बचाने के लिए उप जिलाधिकारी लवगीत कौर एवं  उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा ने  कंबल प्रदान किए ।बुधवार को जब गरीब फरियादी सर्दी से बचाव के लिये कंबल की फरियाद करने पहुंचे तो उपजिलाधिकारी को लगा कि इससे ज्यादा पात्र और कौन हो सकता है। उन्होंने तत्काल सभी उन सभी गरीबों , असहायों को कंबल मुहैय्या कराते हुए अपने अधीनस्थों को निर्देश दिया, कि किसी भी गरीब को सर्दी में समस्या नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सम्पन्न वर्ग के लोगों , समाज सेवियों से भी गरीब असहाय मजलूमों मदद के लिये आगे आने का अनुरोध किया। एसडीएम लवगीत कौर एंव न्यायिक एसडीएम राम अवतार वर्मा के हाथों कंबल पाकर गरीब असहाय लोग फूले नहीं समाये, और उनके चेहरों पर खुशी छा गयी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पीयूष साहू , संग्रह अमीन अनूप बाजपेयी , अजय चौहान , राज बहादुर मौर्य ,आदि मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने