Top News

चूरन गोला के पैकेट में निकली टॉफी में विस्फोट बालिका घायल

*चूरन गोला के पैकेट में निकली टॉफी में विस्फोट बालिका घायल*

*बालिका का मुंह हुआ लहूलुहान सैंफई रिफर*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुकान से चूरन गोला का पैकेट खरीद कर लायी एक बालिका के उसमे निकली इनामी टॉफी को मुंह मे रखते ही तेज आवाज के साथ उसमे विस्फोट हो गया जिससे बालिका का मुंह बुरी तरह फट गया और वह गम्भीर घायल हो गयी।परिजन उसे आनन फानन एम्बुलेंस से अजीतमल सीएचसी  ले गए जहां नाजुक हालत देख उसे सैंफई रिफर कर दिया गया।
मंगलवार की रात फफूंद थाना के गांव जुआ निवासी खिल्लू वर्मा की दस वर्षीय पुत्री कोमल गांव की ही किसी दुकान से पैसा बसूल नामक चूरन गोला का पैकेट खरीद कर घर लायी थी।परिजनों ने बताया की चूरन गोला खाते समय उसी पैकेट में फ्री टॉफी भी निकली जो उसने खाने के लिए मुंह मे रखी और जैसे ही उसे दांतो से दबाया तभी उसमे विस्फोट हो गया।जिससे मुंह फट गया और होंठ,जीभ,बुरी तरह जख्मी होकर लहू लुहान हो गए।बालिका की हालत देख परिजन बदहवास हो गए उनमे चीख पुकार मच गई आवाजें सुन मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से परिजन बालिका को अजीतमल सीएचसी ले गए जहां नाजुक हालत देख सैंफई रिफर कर दिया गया।वहीं थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नही है जानकारी कर रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने