*बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था गांवों में छाया अंधेरा*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी कस्बे में बुधवार की शाम से रुक रुककर हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 40 घण्टो बीत जाने के बाद भी अँधेरा छाया हुआ है,60 से गांवों को बीते 40 घंटे से बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार शाम की शाम से रुक रुककर होकर बारिश के बाद बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।असेनी पावर हाउस से सम्बद्ध नोगवा फीडर के अमरपुर, बट्टहा, पुरवा महिपाल, कंचौसी बाज़ार, हरतोली, लछियामऊ, मधवापुर, नोगवा, विजईपुरवा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, व बिहारीपुर उपकेन्द्र से संबद्ध जमौली, कंचौसी गांव,बिहारीपुर, चंद्रपुर, बिनपुरापुर, दहगांव, दोही, सहायपुर, चमरौआ , कन्हाई का पुरवा, ढिकियापुर , कंचौसी बाजार सहित 60 गांवो में अंधेरा छाया है। बारिश के चलते लाइनों में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। आपूर्ति को लेकर बनाए गए सारे रोस्टर और आदेश दिखावा साबित हो रहे हैं। हाल यह है कि कस्बे को 18 घंटे आपूर्ति का निर्देश हैं, लेकिन बमुश्किल 10 से 12 घंटे आपूर्ति ही हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगो के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए हैं, पानी के लिए लोगो को परेशान होना पड़ रहा है।इस संबंध में एसडीओ असेनी अनुराग पांडेय ने बताया बारिश की वजह से जगह जगह आये फाल्ट से दिक्कत हो रही है, लाइन मेन फालतू ठीक करने का कार्य कर रहे ,शाम तक आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास जारी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know