Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदर्शन कर फूका पुतला

*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदर्शन कर फूका पुतला*

*दिबियापुर,औरैया।* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब सरकार द्वारा अभद्रता करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया । पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने पंजाब के सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए , और उसके पुतले को फफूंद ख्याली दास चौराहे पर फूंक कर अपना मोदी जी के प्रति प्रेम जाहिर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा माधव सिंह राजपूत, भाजपा  जिला उपाध्यक्ष  प्रेम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सत्येंद्र राजपूत, जिला महामंत्री उत्तमचंद राजपूत, वरुण राजपूत, मंडल प्रभारी युवा मोर्चा उदय प्रताप, मंडल महामंत्री आशुतोष राजपूत मंडल अध्यक्ष तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने