Top News

यूट्यूब सेशन के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

*यूट्यूब सेशन के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस*

*औरैया।*  दिन सोमवार को माननीय दिवाकर कुमार,जिला सिविल जज औरैया एवं श्रीमती चंदना राम इकबाल यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया व श्रीमती नीता दीक्षित (जिला समन्वयक बालिका) के संयुक्त निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें औरैया जिले के प्रत्येक विकास खंड से छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा प्रदान किया गया। श्रीमती रचना यादव ने बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताया l               श्रीमती अलका यादव एस.आर.जी. एवं प्रीति त्रिपाठी सहायक अध्यापिका ने लैंगिक समानता समाज केआर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण हो सकती है, श्रीमती नीलम वर्मा स. अ. ने दहेज प्रथा पर का पाठ प्रस्तुत किया, श्रीमती पूजा वर्मा सहायक अध्यापक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार प्रस्तुत किए, श्रीमती पूजा तिवारी प्रधान अध्यापिका ने दहेज प्रथा अभिशाप, रजनी गौतम ने बालिका शिक्षा, श्रीमती ज्योति यादवप्र. प्र.अ. ने बेटियों की महिमा के बारे में कविता प्रस्तुत की,श्रीमती साकेत दुबे स.अ. ने घरेलू हिंसा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए , हसीन जहां एवं छात्रा नव्या पाल कक्षा 3 के द्वारा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए गए, हो गया। कु.पलक चौधरी के द्वारा भ्रूण हत्या पर काव्य गीत प्रस्तुत किया गया, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजूसी विकासखंड भाग्यनगर की छात्राओं कुमारी श्रद्धा ,श्रेया, खुशी, काव्या एवं निधि के द्वारा कविताओं के माध्यम से प्रस्तुति की गई, एस.आर.जी. सौरभ त्रिपाठी के द्वारा मातृशक्ति की महिमा का वर्णन किया गया।इस अवसर पर बी.एस.ए. श्रीमती चन्दना राम इकबाल यादव ने कहा कि हर साल 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2009 में पहली बार महिला बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को बालिका बचाओ अभियान, बाल लिंग अनुपात, और लड़कियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने जैसे संगठित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।*जिला सिविल जज दिवाकर कुमार ने बताया किहर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस के तौर पर मनाने की एक खास वजह है। यह वजह इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। साल 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। भारत के इतिहास और महिलाओं के सशक्तिकरण में 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण है।*कार्यक्रम के अंत में जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के द्वारा 20 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश प्रेषित किया गया। यूट्यूब सेशन का सफल आयोजन एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत के द्वारा किया गया। अंत में एस.आर.जी. सुनील राजपूत ने कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण करने वाले सभी प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने