*सपा मुखिया मुलायम सिंह के साढू पूर्व विधायक एलएस गुप्ता आज लेंगे भाजपा की सदस्यता*
*बिधूना,औरैया।* समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद कुमार गुप्ता गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह की पुत्रवधू अपर्णा यादव के बाद साडू प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस के भी भाजपा में स
शामिल होने के इस निर्णय से जहां सपा में मायूषी का माहौल है वही भाजपा में भारी खुशी का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी में रहकर भी हमेशा गुंडा माफिया अराजक तत्वों का विरोध किया इसी के चलते उन्हें एक बार पार्टी से भी निकाल दिया गया था| उन्होंने कहा कि प्रमोद कुमार गुप्ता को देर से ही सही लेकिन समय रहते समझ आ गयी जिससे उनकी साफ-सुथरी छवि को बरकरार बनी रही |सपा के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एल एस ने कहा कि उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर डॉक्टर लोहिया के सपनों को पूरा करने के लिए जिस समाजवाद की अलख जगाई थी अब वह समाजवाद सिसकियां ले रहा है। अब समाजवाद के नाम पर पार्टी में गुंडे माफिया अराजक तत्वों का बोलबाला है, और ऐसे लोगों को ही महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा दावा किया कि सपा में साफ सुथरी छवि के कई नेता घुटन महसूस कर रहे हैं, जो भाजपा का दामन थामेंगे और प्रदेश में भाजपा का एक बार फिर भारी बहुमत से परचम लहराएगा| उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अराजक तत्वों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान और योजनाओं का सभी को समान रूप से लाभ दिलाये जाने की नीतियों एंव जन कल्याण कारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में सामिल होने का निर्णय लिया है। कहा वह बिधूना ही नहीं समूचे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे| भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र गोयल , गोविंद सिंह भदौरिया , महेश गुप्ता, अरविंद सविता ,ब्रजेश शुक्ला , रजत गुप्ता ,विनोद भदौरिया , आदि ने भी पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के निर्णय की सराहना की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know