*सूने मकान से की चोरी*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के भीखेपुर गांव में एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। आसपड़ोस के लोगो के जाग जाने से चोर, कुछ सामान ही चोरी कर भाग गए।
अयाना थानांतर्गत असेवटा गांव निवासी सतीश यादव, बीते एक वर्ष से भीखेपुर गांव में मकान बनाकर रह रहे है। बीते दो दिनों पूर्व वह असेवटा गांव गए हुए थे। गुरुवार/शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने खाली घर जानकर, गेट का ताला तोड़ दिया। घर के अंदर किचन में एक डिब्बे में रखे सोने चांदी के जेवरात व बर्तन पार कर दिए। खटपट सुनकर पड़ोसी जाग गए। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पास पड़ोस को जागता जान चोर भाग गए। घटना कि सूचना सतीश की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know