Top News

बैंक मे हो हल्ला करने पर युवक पहुंचा कोतवाली

*बैंक मे हो हल्ला करने पर युवक पहुंचा कोतवाली*

  *अजीतमल,औरैया।* बैंक मे किसी काम को लेकर बार बार बैंक आने का आरोप लगाकर  एक युवक ने बैंक कर्मियो के साथ अभद्रता कर बैंक मे हो हल्ला कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस  युवक को कोतवाली ले गई।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत  बिरूहनी निवासी  मोहित पुत्र होतीलाल का खाता कस्बे की यूनियन बैंक मे है शुक्रवार को वह बैंक मे आया था। जहां किसी बात को लेकर उससे किसी बैंक कर्मी से बहस हो गई। मामला हाथापाई  तक पहुंच गया। बैंक मे हो  हल्ला की सूचना बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी मौके  पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक को थाने ले गई। कोतवाली मे मौजूद युवक ने बताया कि वह ए टी एम कार्ड  का कोड लेने बैंक आया था। वह कई बार   विना  काम के  वापस लौ ट चुका है  इसी को लेकर विवाद हुआ। विवाद को लेकर पुलिस ने युवक से पूछताछ कर कार्यवाही की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने